फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आयकर विभाग की टीम ने दी आईटी बार एसोसिएशन को मात

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आयकर विभाग और इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की टीमों के बीच शनिवार को निजी क्रिकेट स्टेडियम में मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबला हुआ। आयकर विभाग की टीम ने बार एसोसिएशन को मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की टीम ने 178 रन बनाए। आयकर विभाग की टीम ने 179 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब रणधीर सिंह, श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का कुलदीप सिंह, श्रेष्ठ गेंदबाज का अरविंद को मिला। संचालन अधिवक्ता राकेश कुंवर ने किया। मुख्य अतिथि बरेली जोन के प्रधान आयकर आयुक्त राधेश्याम ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। यहां एसोसिएशन के अध्यक्ष राजा चावला, सचिव सीए अतुल अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीए विनय कृष्णा, संयुक्त सचिव सर्वोदय प्रजापति, कोषाध्यक्ष सीए साहिल गुप्ता व अन्य कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।
महिलाओं और बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का संयोजन भावना अग्रवाल और मेघा कृष्णा ने किया। यहां आयकर विभाग से अपर आयुक्त पुष्पेंद्र कुमार, आयकर अधिकारी दीपक सिंह, सुनील मिश्रा, राजीव मिश्रा, अजय श्रीवास्तव, रविंद्र सिंह, राकेश सिंह व अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें