फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पेराई सत्र का शुभारंभ

विज्ञापन
बहेड़ी। किसान सहकारी चीनी मिल सेमी खेड़ा में फीता काटकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम।
विज्ञापन
बहेड़ी। किसान सहकारी चीनी मिल सेमीखेड़ा के पेराई सत्र का शुभारंभ डीएम ने रविवार को किया है। डीएम रविन्द्र कुमार ने हवन-पूजन के बाद केन कैरियर पर गन्ना डाला।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार ने मिल के महाप्रबंधक शादाब असलम के साथ पहले मिल का मुआयना किया। इसके बाद मिल परिसर में हवन-पूजन के कार्यक्रम में वह शामिल हुए। गांव तजुआ के किसान आलम व बैलगाड़ी स्वामी हसनैन को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम व अन्य अधिकारियों ने बैलों को गुड़ खिलाकर तिलक किया।
बैलगाड़ी का वजन 33.90 क्विंटल रहा, जबकि सबसे पहले तुलने वाली गांव मंगतपुर निवासी सोमपाल की ट्राॅली का वजन 96.20 क्विंटल रहा। जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष 38 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य रखा गया है। मिल प्रबंधन व किसानों के सामंजस्य से इस बार चीनी मिल पेराई लक्ष्य को पार कर रिकॉर्ड कायम करेगी।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य लेखाकार सतीश कुमार बालियान, गन्ना प्रबंधक भीम कुशवाह, चीफ इंजीनियर जेपी गौतम, विधायक शहजिल इस्लाम, एमएलसी बहोरनलाल मौर्य, चीनी मिल के उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, चेयरमैन मोहम्मद कलीम अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें