फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बस : झंडी दिखाकर किया उद्घाटन

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाते मेयर उमेश गौतम और शहर विधायक डॉ अरुण कुमार व अन्य - अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसें चलाने का प्रस्ताव है लेकिन फिलहाल लखनऊ से एक ही उपलब्ध हो पाई जिसका मंगलवार को मेयर उमेश गौतम, शहर विधायक डॉ. अरुण और नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन किया। नगर निगम से चली पहली इलेक्ट्रिक बस चौपुला और चौकी चौराहा होकर लौट आई। अफसरों ने दावा किया कि सप्ताह भर के अंदर और बसें आ जाएंगी जिसके बाद उनका नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी मिशन के तहत शहर में लंबे समय से इलेक्ट्रिक बसें चलाने की कवायद चल रही है। मंगलवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बसों को हरी झंडी दिखाई। स्थानीय स्तर पर भी इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें पहले 12 बसें आने की बात कही गई थी, सोमवार को बताया गया कि फिलहाल बरेली को पांच बसें मिलने जा रही हैं। इसके बाद मंगलवार की सुबह तीन बसें भेजने की बात कही गई, लेकिन शाम चार बजे सिर्फ एक ही बस पहुंची।
आठ मिनट में तय 3.2
किलोमीटर का सफर
रात करीब आठ बजे नगर निगम से मेयर, नगर विधायक और नगर आयुक्त बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फिर मेयर और नगर आयुक्त ने पार्षदों के साथ नगर निगम से चौपुला, चौकी चौराहा होकर वापस नगर निगम तक इस बस में सफर किया। 3.2 किलोमीटर के इस सफर में बस को आठ मिनट का समय लगा।
विज्ञापन

टिकट लेकर पहली यात्रा के गवाह बने लोग
इलेक्ट्रिक बस की पहली यात्रा को यादगार बनाने के लिए सुपर सिटी के प्रमोद अग्रवाल, सेटेलाइट के विशाल भारती और विश्वनाथपुरम के अनुपम शर्मा समेत कुछ अन्य लोगों ने टिकट लेकर इस बस में सफर किया। नगर निगम से चौकी चौराहा के लिए इन लोगों से दस रुपये किराया वसूल किया गया।
आरएम बोले- और बसें
कब आएंगी, पता नहीं
रोडवेज के आरएम आरके त्रिपाठी ने बताया कि बाकी बसें कब तक आएंगी, अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। हालांकि उम्मीद है कि एक सप्ताह में कुछ और बसें मिल जाएंगी। फिर सभी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।
मिनी बाईपास से होगा चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें
और बसें आने के बाद पहले चरण में तीन रूट पर उन्हें संचालित करने की योजना है। इसमें पहला रूट मिनी बाईपास तिराहा से सत्यप्रकाश पार्क, मिनी बाईपास तिराहा, दूसरा रूट झुमका तिराहा से मिनी बाईपास तिराहा से बरेली जंक्शन और तीसरी रूट मिनी बाईपास तिराहा से एयरपोर्ट निर्धारित किया गया है। दूरी के अनुसार बस का किराया 10 रुपये से 50 रुपये तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें