फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मीरगंज-नवाबगंज में हादसों से निपटने के लिए दमकल की तैयारी नाकाफी

विज्ञापन
मीरगंज पटाखा बाजार में खड़ी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
विज्ञापन
मीरगंज/नवाबगंज/शीशगढ़। हादसों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग की तैयारी नाकाफी है। मीरगंज और नवाबगंज कस्बे में जहां पटाखों की दुकान के पास दमकल और कर्मी तैनात किए गए। वहीं, आसपास व देहात क्षेत्र में पटाखों की दुकान के पास व्यवस्थाएं भगवान भरोसे हैं।
विज्ञापन

आग लगने की घटनाओं को लेकर अग्निशमन विभाग सजग रहता है। ऐसे में आग बुझाना और घटनास्थल पर मौजूद लोगों की जान-माल की सुरक्षा करना अग्निशमन विभाग के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए अग्निशमन विभाग ने कस्बों में दमकल और कर्मियों को तैनात कर दिया, लेकिन देहात क्षेत्र में साफ-साफ दमकल की कमी देखी गई। लोगों के अनुसार मीरगंज कस्बे से 200 मीटर दूर एक खाली खेत में पटाखा बाजार लगाया गया। यहां व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, लेकिन धनेटा, शीशगढ़, मिर्जापुर, दुनका, शीशगढ़, सहोड़ा, हल्दी कला, फतेहगंज पश्चिमी आदि जगहों पर भी पटाखा बाजार लगे, लेकिन वहां पर फायर ब्रिगेड कर्मी मौजूद नहीं थे और न ही दमकल वाहन दिखाई दिए। फायर सर्विस इंचार्ज कृष्ण कुमार बंसल ने बताया कि मीरगंज में फायर ब्रिगेड की गाड़ी को मीरगंज पटाखा बाजार के पास खड़ी कराया गया है ताकि कोई दुर्घटना न हो। देहात क्षेत्र में लगे बाजारों में रेत भरी बाल्टी पानी, आग बुझाने के सिलिंडर रखवाए गए हैं ताकि दुर्घटना होने पर आग पर काबू पाया जा सके। संवाद
एक दमकल और दो रेस्क्यू वाहन कर रहे हैं कवर
मीरगंज कस्बे में फिलहाल एक दमकल, दो रेस्क्यू वाहन हैं, जेा मीरगंज कस्बा, फतेहगंज पश्चिमी, शीशगढ़ व देहात क्षेत्र को कवर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में कम से कम चार दमकल गाड़ी का होना आवश्यक है।
विज्ञापन

नवाबगंज में दो दमकल वाहन

फायर स्टेशन प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि बरेली-पीलीभीत हाईवे पर गरगइया गांव के पास फायर स्टेशन स्थापित है। यहां नौ दमकल कर्मी मौजूद हैं। अभी सात दमकल कर्मियों की आवश्यकता है। दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं, जिसमें एक गाड़ी की अभी और आवश्यकता है। कस्बे में आग लग जाए तो दमकल की गाड़ियां पहुंचने में असमर्थ हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें