फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कोटेदार पर राशन में गड़बड़ी का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया। भदपुरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सिलरा नवदिया के कोटेदार सुशील कुमार के खिलाफ पूर्ति निरीक्षक ने रविवार को राशन में गड़बड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पूर्ति निरीक्षक के अनुसार अक्तूबर माह में सिलरा नवदिया का राशन डिपो नकटी नरायनपुर से अटैच था। उसके बाद नकटी नरायनपुर में कोटेदार मनु गंगवार को चुना गया। कोटेदार ने मनु गंगवार को गत माह का खाद्यान्न नहीं दिया था। नकटी नरायनपुर के कोटेदार ने सिलरा नवदिया के कोटेदार पर आरोप लगाया था।

सिलरा नवदिया की कोटे की दुकान का पूर्ति निरीक्षक ने दो बार निरीक्षण किया, जिसमें गड़बड़ी सामने आई। इस पर पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार भटनाकर ने सिलरा नवदिया के कोटेदार सुशील पर पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना का कुल 81 क्विंटल 48 किलो गेहूं, पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय योजना का 122 क्विंटल 77 किलो चावल की कालाबाजारी का आरोप लगाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें