फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो दिन में 1.57 लाख बहनों ने 76 हजार सह यात्रियों के साथ की मुफ्त यात्रा

Sun, 30 Aug 2026 02:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रक्षाबंधन के दौरान 27 अगस्त को सुबह छह से 29 अगस्त रात 12 बजे तक रोडवेज बसों में 1.57 लाख से ज्यादा बहनों ने 76 हजार सह यात्रियों के साथ मुफ्त सफर किया। 28 अगस्त को रात 12 बजे तक की रिपोर्ट रोडवेज ने शनिवार को जारी कर दी। इसकी अगली रिपाेर्ट सोमवार को जारी की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मोहम्मद अजीम ने बताया कि रुहेलखंड डिपो की बसों से सर्वाधिक 60,988 बहनों ने 21,862 सह यात्रियों के साथ यात्रा की। बदायूं डिपो की बसों से 40,081 महिलाओं ने 26,262 सह यात्रियों के साथ सफर किया। बरेली डिपो की बसों में यह आंकड़ा 37,354 व 15,974 रहा। पीलीभीत डिपो की बसों में सबसे कम 19,237 बहनों ने 12,836 सह यात्रियों के साथ सफर किया। परिक्षेत्र के चारों डिपो की बसों में 28 अगस्त की रात 12 बजे तक महिला यात्रियों को 1.92 करोड़ और सह यात्रियों को 1.11 करोड़ रुपये किराये में छूट दी गई है।
सिटी बसों में भी पांच हजार से ज्यादा महिलाओं ने की मुफ्त यात्रा
रक्षाबंधन के दौरान सिटी बस सेवा के तहत शहर में संचालित 25 ई-बसों में पांच हजार से ज्यादा महिलाओं ने मुफ्त यात्रा का लाभ उठाया है। सिटी बसों का संचालन सुबह सात से शाम छह बजे तक किया जाता है। 27 से 29 अगस्त तक सिटी बसों में भी महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी गई थी।
विज्ञापन

जंक्शन पर 45 हजार से ज्यादा अतिरिक्त टिकट बिके
बसों में मुफ्त यात्रा करने के साथ बड़ी संख्या में बहनों ने ट्रेनों का भी रुख किया। इसका एक कारण बस अड्डों पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला भी रहा। जंक्शन पर भी इन दिनों में रोजाना औसतन 45 हजार अतिरिक्त टिकटों की बिक्री हुई है। जंक्शन पर रोज औसतन 45 हजार यात्रियों का आवागमन होता है। रक्षाबंधन के दौरान यह संख्या 90 हजार के पार पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें