ऐसे तय होती है प्रति व्यक्ति आय
अर्थशास्त्री विजय सिंह राघव के मुताबिक प्रति व्यक्ति आय का आकलन जिले के सकल घरेलू उत्पाद और उस वर्ष की आबादी के अनुपात का औसत निकालकर किया जाता है। यह सभी पर एक समान लागू होती है। किस वर्ग की कितनी आय है, इसका पता नहीं चलता। यानी कुछ लोगों की आय औसत से कई गुना होगी और कुछ की औसत से काफी कम भी हो सकती है।
682 नए उद्योग लगे
संयुक्त आयुक्त उद्योग कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार, बीते चार वित्त वर्ष में 947 निवेशकों ने उद्योग स्थापना के लिए करार किए। इनमें से 396 इकाइयों ने प्रस्तावित ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए सहमति दे दी है। 286 इकाइयों में उत्पादन शुरू हो चुका है। इन इकाइयों में 50 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इस बीच कारोबारी गतिविधियां तेजी से बढ़ी हैं। स्थानीय स्तर पर नए उद्योग भी स्थापित हो रहे हैं।