अखंड पाठ : श्री संपट अखंड पाठ साहिब की पूर्णता पर शुक्राना की शुरुआत श्री अखंड पाठ से बताशे वाली गली स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सचखंड दरबार में सुबह 9 बजे से।
कथा : श्री द्वारिकाधीश सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से श्रीमद्भागवत कथा अनिल शहीद गेट, नैनीताल रोड स्थित शिव पार्वती मंदिर में दोपहर 3:30 बजे से।
मंचन : श्री रामलीला समिति की ओर से रामलीला का मंचन जोगी नवादा स्थित बनखंडी नाथ मंदिर के मैदान में शाम 6:00 बजे से।
ज्ञान यज्ञ : माहौर वैश्य सभा समिति की ओर से श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ रोहली टोला स्थित माहौर वैश्य नवदुर्गा मंदिर शाम 6:00 बजे।
मंचन : श्री राधामाधव संकीर्तन मंडल की ओर से रामलीला व रासलीला में ‘दानवीर कण’ का मंचन त्रिवटीनाथ मंदिर में शाम 6:00 बजे से।
मंचन : श्री रानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से श्री रामलीला का मंचन चौधरी तालाब पर शाम 7:00 बजे से।
स्वास्थ्य
शिविर : अमर उजाला फाउंडेशन व एमएल माहेश्वरी फाउंडेशन की ओर से स्वास्थ्य शिविर ब्लाॅक शेरगढ़ के ग्राम कस्बापुर में सुबह 10:00 बजे।
रक्तदान शिविर : प्रधानमंत्री के जन्म दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में सुबह 10:00 बजे से।
विविध
वितरण : प्रधानमंत्री के हीरक जयंती पर कुदेशिया पुल के नीचे दैनिक जीवन संबंधी वस्तुओं का वितरण दोपहर 12:00 बजे।
भोजन वितरण : राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की ओर से हार्टमन कॉलेज के निकट स्थित काशी धाम वृद्धाश्रम में भोजन वितरण व स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण शाम 5:00 बजे।
फल वितरण : राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत काशी धाम वृद्धाश्रम में जलपान व फल वितरण शाम 6:00 बजे।
सराफा बाजार
सोना - 1,14,200 रुपये प्रति दस ग्राम
चांदी - 1,31,600 रुपये प्रति किलो