फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुतली बम मामले में दो छात्रों की हास्टल से छुट्टी

Mon, 10 Oct 2016 01:35 AM IST
बरेली, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नवीन छात्रावास में सुतली बम रखने और बम को फोड़कर छात्रों को परेशान करने के मामले में दो छात्रों को इस शैक्षिक सत्र के लिए हास्टल से निष्कासित कर दिया गया है। यह कार्रवाई छात्रावास प्रशासन और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने की है। रविवार को वार्डन विजय बहादुर ने निष्कासन की प्रक्रिया पूरी कर दी। अवकाश समाप्त होने के बाद छात्रों का कमरा खाली कराया जाएगा। दोनाें छात्र इन दिनों छुट्िटयों पर घर गए हुए हैं। 
विज्ञापन

छात्रों की शिकायत पर नवीन छात्रावास के वार्डेन डॉ. विजय बहादुर और प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम ने छापा मारा था। कमरा नंबर 124 से बड़ा सुतली बम बरामद हुआ था। अन्य छात्रों ने बताया कि दोनों छात्र आए दिन हॉस्टल में पटाखाबम फोड़ते हैं। हॉस्टल के छात्र इससे परेशान होते हैं। सहारनपुर के रहने वाले मोहित सैनी और लखनऊ के तनिष्क बजाज पर सुतली बम रखने पर कार्रवाई की गई। दोनों ही बीटेक प्रथम वर्ष के छात्र हैं। बताया जा रहा है कि हॉस्टल में अब छात्र जो भी बदमाशी करेंगे अभिभावकों को उससे अवगत कराया जाएगा। पत्र, मोबाइल या ईमेल से पूरी रिपोर्ट घर वालों को भेजी जाएगी। साथ ही चेतावनी भी भेजी जाएंगी कि अगर फिर छात्र ऐसी हरकत करते हैं तो उन पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

शिक्षक पर रोब झाड़ने वाले को नोटिस
शनिवार को नवीन छात्रावास में छापेमारी के दौरान बीफार्मा का छात्र रक्षित सक्सेना एक शिक्षक से भिड़ गया था। उसका कहना था कि बिना इजाजत उसके कमरे की तलाशी क्यों ली जा रही है। उसने शिक्षक को तलाशी लेने से रोक दिया। रविवार को वार्डन ने छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत भी होगी कार्रवाई 
शनिवार को नवीन छात्रावास में छापेमारी के दौरान कई कमरों से सिगरेट के पैकेट बरामद हुए थे। अब इन छात्रों पर धूम्रपान निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। वार्डन डॉ. विजय बहादुर ने बताया किजुर्माने के साथ अधिकतम से अधिकतम कार्रवाई की जाएगी।  

कोट  
दोनों छात्रों को इस शैक्षिक सत्र के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासन की कार्रवाई पूरी कर दी गई है। अवकाश से लौटने के बाद उनका कमरा खाली करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन

-डॉ. विजय बहादुर, वार्डन नवीन छात्रावास 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें