फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत में सितम: अध्यक्ष पद की खातिर पिछड़ी जाति में शादी की, चुनाव हारने पर विवाहिता को मारने की कोशिश

Mon, 22 May 2023 10:05 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक विवाहिता ससुराल वालों की सियासत की शिकार हो गई। परिवार चुनाव लड़ने के लिए पिछड़ी जाति की बहू ले आया। जब विवाहिता चुनाव हार गई तो उसे जान से मारने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में शेरगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुआ तो सामान्य जाति का परिवार इस पद का चुनाव लड़वाने के लिए पिछड़ी जाति की बहू ले आया। चुनाव में जीत हासिल न हुई तो बाद में ससुरालवालों ने बहू पर जानलेवा हमला कर दिया। बहू ने ससुराल के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


शेरगढ़ नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच की निवासी हिना ने बताया कि वह दो बार अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुकी हैं। वह पिछड़ी जाति से आती हैं, जबकि उनके ससुराल वाले सामान्य जाति के हैं। ससुरालवालों ने उससे शादी ही इसी उद्देश्य से की थी कि आरक्षण बदलने पर उसे अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ा सकें।

बिथरी इंस्पेक्टर के बिगड़े बोल: सिपाही को कहे अपशब्द, धर्म को लेकर टिप्पणी; कहा- एक रिपोर्ट में जिला बदल दूंगा 
विज्ञापन


हिना ने बताया कि दो साल पहले हिना को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया था। इस बार शेरगढ़ में अध्यक्ष पद पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित हुई तो ससुराल वाले हिना को मायके से ले आए और चुनाव तक अच्छा व्यवहार रखा। हिना चुनाव हार गईं तो ससुरालवाले फिर उसे प्रताड़ित करने लगे। वह हिना पर जातिगत टिप्पणी करने लगे। 

गला दबाकर मारने की कोशिश 

विवाहिता का आरोप है कि ससुराल वालों ने हिना के गले में रस्सी का फंदा कसकर मारने की कोशिश की। हिना कमरे में भागी तो ससुराल वालों ने चाकू और लात-घूसों से हमला कर दिया। हिना का गला दबाकर जान लेने की कोशिश की। 
विज्ञापन

पड़ोसी आए तो जान से मारने की धमकी देकर हिना को घर से निकाल दिया। पीड़ित की शिकायत पर ससुर अकील खां, मुन्नी बेगम, सरताज, मलका, अनमता, नगमा और अर्शी के खिलाफ शेरगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। हिना ने पति पर आरोप नहीं लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें