फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुराल वालों ने बहू को बेरहमी से पीटा, ननद ने खींचे बाल, सास ने मारे थप्पड़

Thu, 17 Aug 2023 02:53 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

ससुराल में विवाहिता को सास और ननद ने जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। उसे बाल पकड़कर घसीटा। विवाहिता की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। 
विज्ञापन
विवाहिता को ससुराल वालों ने पीटा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में एक विवाहिता की पिटाई का वीडियो सामने आया है। आरोप है कि ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा। आंगन पर गिराकर उसके बाल खींचे गए। उसे थप्पड़ मारे। परिवार के ही किसी सदस्य ने घटना का वीडियो बनाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

विज्ञापन


घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बांके की छावनी कॉलोनी की बताई गई है। वायरल वीडियो में एक युवती और महिला विवाहिता को बुरी तरह पीटते दिखाई दे रही है। दोनों ने विवाहिता को आंगन में गिराकर पीटा। युवती ने उसके बाल खींचे। विवाहिता चीखती रही, लेकिन आरोपियों को रहम नहीं आया। 

ये भी पढ़ें- बरेली में फिर धमकी भरे पोस्ट: मदरसे पर चला बुलडोजर तो पीएम सीएम पर अभद्र टिप्पणी, खुराफातियों ने डाले वीडियो
विज्ञापन

 

विज्ञापन

सास-ननद ने पीटा 

वीडियो में विवाहिता की पिटाई करते दिख रही महिला और युवती उसकी सास ननद बताई गई है। एक महिला बीच-बचाव करते भी दिख रही है, वहीं वीडियो बनाने वाला शख्स मारने की बात कह रहा है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद विवाहिता को घर से निकाल दिया गया। 

पीड़ित विवाहिता का आरोप है कि ससुराल में दहेज की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। विरोध करने पर ससुराल वाले उसकी पिटाई करते हैं। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत करने की बात कही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें