प्रशासन ने अवैध निर्माण करने वालों को मदरसे का भवन खुद ही ढहाने के निर्देश दिए थे। तय समय में संचालकों ने भवन ध्वस्त नहीं किया। इस पर तीन अगस्त को एसडीएम नवाबगंज राजेश चंद्रा और सीओ चार जेसीबी और पुलिस-पीएसी के साथ गांव पहुंचे। अधिकारियों की मौजूदगी में भवन को ध्वस्त कर दिया गया। अवैध दुकानों पर भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई हुई थी।
खुराफातियों ने डालीं भड़काऊ पोस्ट
अवैध मदरसे पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद कुछ खुराफातियों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट कर दीं। एक वीडियो में उस मदरसे को दिखाया गया है, जिस पर कार्रवाई हुई। बैकग्राउंड में 'सर तन से जुदा...' सुनाई दे रहा है। इसके अलावा कई अन्य पोस्ट में अभद्र और भड़काऊ बातें लिखी गई हैं।