फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ससुरालियों ने विवाहिता को पीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया। बार-बार पति को फोन करने के बाद भी वह उसे अपने साथ नहीं ले जा रहे हैं। विवाहिता ने आरोपियों के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

महानगर के इज्जत नगर की सोनी का विवाह चार वर्ष पूर्व 20 फरवरी को थाना क्षेत्र के पनुआ गांव के ही माजिद खां के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उससे तरह-तरह से प्रताड़ित किया। जिसकी प्राथमिकी उसने थाना इज्जत नगर में लिखाई थी। बाद में लोगों के समझाने पर वह समझौता कर ससुराल चल गई, लेकिन पति माजिद खां, जेठ नासिर खां, जाफर खां, जाहिद खां, सास जाबरा, नंदोई इमाम खां व ननद शहनाज ने उसे प्रताड़ित किया। छह माह पूर्व ससुरालियों ने उसे गर्भावस्था में मारपीट कर घर से निकाल दिया। संवाद
शादी के बाद मायके आयी विवाहिता से छेड़खानी, रिपोर्ट

आंवला। शादी के बाद मायके आयी विवाहिता ने गांव के ही पांच आरोपियों पर छेड़खानी करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता का आरोप है कि 21 दिसबंर को उसकी शादी कासगंज के एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद वह मायके आई थी है। शुक्रवार शाम जब वह घर के बाहर बने मकान में शौच को गई तो आरोपी उसे खींच कर ले जाने लगे। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें