फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी आवास के सामने पर्स ले उड़ा उच्चका

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर की सबसे वीआइपी रोड पर भी लोग सुरक्षित नही है। मंगलवार शाम एसपी आवास के निकट बाइक सवार उचक्के सीएमओ कार्यालय की महिला कर्मचारी का पर्स छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कीरत नगर निवासी ईशा तिवारी सीएममो कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। मंगलवार शाम वह पैदल ही अपने घर जा रही थीं। इस दौरान जब वह एसपी आवास के पास से निकल रही थी। इसी बीच पीछे से आये दो बाइक सवार युवकों ने पर्स छीन लिया। ईशा ने बताया कि पर्स बचाने का प्रयास किया और चिल्लई भी। मगर, दोनों युवक पर्स लेकर फरार हो गए। ईशा ने बताया कि पर्स में चार हजार की नकदी सहित दो एटीएम कार्ड, अलमारी की चाबी, घड़ी, पेन ड्राइव सहित अन्य तमाम आवश्यक प्रपत्र थे। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर करवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें