सिरौली। कस्बे के मोहल्ला प्यास में सोमवार को एक किशोर की करंट लगने से मौत हो गई।
लोगों ने बताया कि मोहल्ला प्यास का फैयाज ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। सोमवार को बारिश के चलते वह काम पर नहीं गए। ई-रिक्शा अपने घर से अलग घेर में खड़ा कर दिय। इस बीच चालक का पुत्र 16 वर्षीय सुभान ई-रिक्शा में चार्जिंग के दौरान उस पर बैठ गया। उस समय उसमें करंट आ रहा था, जिसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। उधर, युवजन एकता सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष आलम खान ने सरकार से पीड़ित परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता देने की मांग की है। संवाद