फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: आईएमसी प्रदेश प्रभारी का आरोप- भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ने कराया नमाजियों पर पथराव

Sat, 10 Feb 2024 08:43 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आईएमसी के आह्वान पर शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा के कार्यक्रम में भीड़ जुटी थी। शाम के वक्त कार्यक्रम से लौट रही भीड़ से निकले उपद्रवियों ने पथराव कर दिया था। इस घटना को लेकर शनिवार को आईएमसी प्रदेश प्रभारी ने भाजपा नेता राजेश अग्रवाल पर गंभीर आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
श्यामगंज में सड़क पर बिखरे पड़े फूल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल के प्रदेश संगठन प्रभारी नदीम कुरैशी ने भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल पर पथराव करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस्लामिया ग्राउंड के पास से लौट रहे नमाजियों पर भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने पथराव कराया। आरोप लगाया कि राजेश अग्रवाल शहर में दंगे कराकर तौकीर रजा खां को बदनाम करना चाहते थे।

विज्ञापन


नदीम कुरैशी ने कहा कि शुक्रवार को मौलाना तौकीर रजा खां ने नमाजियों से घर लौट जाने के लिए कहा था। सभी शांतिपूर्वक लौट रहे थे, तभी श्यामगंज गुड़ मंडी के पास पहुंचने पर राजेश अग्रवाल के समर्थकों ने छतों से नमाजियों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा कि राजेश अग्रवाल पिछले कई दिनों से तौकीर रजा के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। 2010, 2012 में भी राजेश अग्रवाल ने मौलाना के समर्थकों पर कालीबाड़ी में पथराव कराया था। नदीम ने कहा कि घटना की यदि ठीक से जांच कराई जाए तो शहर का माहौल खराब करने में राजेश अग्रवाल का हाथ सामने आएगा।

Trending Videos
विज्ञापन

आईएमसी ने बयान से किया किनारा
हालांकि, प्रदेश संगठन प्रभारी के इस बयान से आईएमसी ने किनारा कर लिया है। आईएमसी के मीडिया प्रभारी मुनीर इदरीसी ने कहा कि हमारे सभी पदाधिकारी पार्टी का पक्ष रखने के लिए अधिकृत नहीं है। पार्टी का अधिकृत बयान आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां व मीडिया विभाग की ओर से ही जारी किया जाता है। इसके अतिरिक्त यदि कोई बयान जारी कर रहा है तो वह उसका व्यक्तिगत बयान हो सकता है। पार्टी का इससे कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें