बिथरी विधायक ने उठाया ये मुद्दा
रविवार रात करीब आठ बजे बरेली पहुंचे मुख्यमंत्री से बिथरी विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने मुलाकात की। उन्होंने रामगंगा नदी के किनारे प्रस्तावित श्मशान घाट का निर्माण जल्द शुरू कराने के लिए जमीन की पैमाइश का अनुरोध किया। बताया कि इसके लिए 25 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हो चुका है पर जारी नहीं हुआ। जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जरूरी कार्रवाई के लिए कहा। डॉ. राघवेंद्र ने बताया कि रामगंगा घाट स्थित हनुमान मंदिर के पास निर्माण प्रस्तावित है।
ये रहे मौजूद
जनप्रतिनिधियों में सांसद धर्मेंद्र कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज सिंह, मेयर उमेश गौतम, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. राघवेंद्र शर्मा, संजीव अग्रवाल, डॉ. एमपी आर्या, आंवला जिलाध्यक्ष आदेश प्रताप मौजूद रहे। अधिकारियों में मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, आईजी डॉ. राकेश सिंह, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार, सीडीओ जग प्रवेश, एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, जिला अभिहित अधिकारी अपूर्व श्रीवास्तव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।