फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएमए का ब्लड अब 500 रुपये महंगा

Sat, 13 Aug 2016 12:38 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
आईएमए ब्लड बैंक का खून 15 अगस्त से महंगा हो जाएगा। दाम में पांच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी होगी। अभी तक खून 1000 रुपये प्रति यूनिट में उपलब्ध है। हालांकि दाम बढ़ने के साथ ही आईएमए खून जांच में नैट (न्यूक्लिक एसिड टेस्ट) के साथ सुरक्षा तकनीक को और बेहतर करेगा। अभी तक नैट मशीन लखनऊ केजीएमयू और पीजीआई में ही है। 
विज्ञापन

नेशनल एड्स कंट्रोल सोसाइटी (नाको) की ओर से खून के दाम बढ़ाने की अनुमति पहले ही मिल गई थी। इसके बाद जिला अस्पताल ने अपने ब्लड बैंक में खून के दाम में 600 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी। बाहर भर्ती मरीजों को पहले जिला अस्पताल में 400 रुपये में एक यूनिट खून उपलब्ध था, अब यह 1050 रुपये में मिलता है। आईएमए में भी दाम बढ़ने थे, लेकिन कुछ कारणों से टाला गया। लेकिन अब इसे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। बताया जा रहा है कि नैट जांच से युक्त खून दिल्ली व अन्य शहराें में 5000 रुपये प्रति यूनिट में मिलता है, लेकिन बरेली में आईएमए इसका आधा भार खुद वहन करेगा। इसलिए दाम केवल पांच सौ रुपये बढ़ाए गए हैं। आईएमए की एग्जीक्यूटिव बॉडी ने भी इसके लिए सहमति दे दी है। 
- क्या है नैट टेस्ट 
सभी ब्लड बैंकाें में हेपेटाइटिस बी, सी, एचआईवी, मलेरिया और सिफलिस की जांच होती है। हेपेटाइटिस और एचआईवी की जांच अभी तक एलाइजा और कार्ड के माध्यम से करते हैं। लेकिन फिर भी हेपेटाइटिस और एचआईवी के कुछ ऐेसे वायरस जो 5 से 6 दिन में एक्टिव नहीं होते हैं वे पकड़ में नहीं आते। इसलिए नैट टेस्ट में अब 5 से 6 दिन के एक्टिव वायरस को भी पकड़ा जा सकेगा। 
विज्ञापन

- खून के दाम 
प्रति यूनिट         पहले        अब 
पीआरबीसी    त्र 1000     त्र 1500
प्लाज्मा         त्र 250        त्र 500
प्लेटलेट्स     त्र 450         त्र 600
वर्जन--
नैट टेस्ट से अब और सुरक्षित खून मिलेगा। छिपे वायरस भी पकड़ में आएंगे। दाम बढ़ाना मजबूरी है, लेकिन फिर भी आधा शुल्क आईएमए वहन करेगा, इसलिए मात्र 500 रुपये की ही बढ़ोत्तरी की गई है। 15 अगस्त से दाम बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

डॉ. अंजू उप्पल, निदेशक, आईएमए ब्लड बैंक 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें