फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अनपढ़ महिला से ठगी कर जमीन का कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुनका। थाना शाही क्षेत्र के गांव आनंदपुर में एक अनपढ़ महिला ने चार नामजद एवं तीन अज्ञात पर आईजी के आदेश पर ठगी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

पीड़िता मुन्नी यादव ने बताया कि वह अनपढ़ हैं। उनके पास आनंदपुर गांव में कुछ जमीन है, जिसमें वह 1/5 की हिस्सेदार हैं। उन्होंने गांव के लोगों के सामने 55 लाख रुपये में तोताराम व हरिनन्दन को सौदा किया था। सौदे के तहत 9.50 लाख रुपये बैंक खाते में जमा किए गए, 1.50 लाख रुपये नकद दिए गए, जबकि शेष 45 लाख रुपये जमीन के बैनामे के समय देने की बात थी, लेकिन आरोपियों ने साजिश के तहत फर्जी दस्तावेज तैयार कर 17 जनवरी को बैनामा करा लिया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि 25 जनवरी को आरोपी अपने परिवार के साथ उसकी जमीन पर जबरन कब्जा करने पहुंचे। उसके बाद गाली देते हुए मारपीट की। पुलिस ने तोताराम, हरिनंदन, रामौतार, इब्राहिम व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित तमाम धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें