फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सुमित ट्रेडर्स के खाते से 15.68 करोड़ का अवैध लेन-देन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भुता थाना क्षेत्र से जुड़े हवाला धंधे में एसपी दक्षिणी की टीम ने जांच तेज कर दी है। लगातार तीसरे दिन फिर एक बोगस फर्म पकड़ में आई। इसके खाते से 15 करोड़ से ज्यादा का अवैध लेन-देन हुआ है। भुता थाने में दर्ज मामले की विवेचना के साथ ही एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा की टीम उन बोगस फर्मों व खातों की जांच में जुटी है जहां करोड़ों रुपये का लेन-देन बिना किसी उत्पाद या कर्मचारियों के हुआ है। कई बोगस फर्में बड़े लोगों के नौकरों के नाम से संचालित हैं, जिनके जरिये सरकार को राजस्व का चूना भी लगाया जा रहा है। महाकाल व महावीर फर्म के खातों से करोड़ों रुपये के लेनदेन की पुष्टि के बाद सुमित ट्रेडर्स नाम की फर्म शिकंजे में आई है।
विज्ञापन

इसके खाते से भी 15.68 करोड़ रुपये के लेन-देन की पुष्टि हुई है। रुपये डालने का सही मकसद अभी तक साफ नहीं हो सका है। एसपी दक्षिणी ने बताया कि सभी संदिग्ध फर्मों की जांच व आरोपियों की पहचान के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें