फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यूपी के इस शहर में वक्फ संपत्ति के नाम पर किया अतिक्रमण, 80 अवैध दुकानों पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 12 Apr 2026 12:28 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में नगर निगम की टीम ने 80 अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा किया है। निगम के अफसरों का कहना है कि ये दुकानें वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण कर बनाई गई हैं। 
विज्ञापन
अवैध दुकानों पर नोटिस चस्पा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के कोहाड़ापीर में कब्रिस्तान की बाउंड्री के बाहर वक्फ संपत्ति के नाम पर अतिक्रमण कर बनाई गईं 80 अवैध दुकानें भी कार्रवाई की जद में आ गई हैं। इन दुकानों की वजह से मुख्य मार्ग की चौड़ाई काफी कम हो गई है। नगर निगम ने सात से 15 फुट तक अतिक्रमण को चिह्नित करके मुतवल्ली को नोटिस दिया है। दुकानें खाली करने के लिए सात दिन की मोहलत दी है। अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


सीएम ग्रिड योजना के तहत कोहाड़ापीर से कुदेशिया फाटक और कोहाड़ापीर से प्रेमनगर धर्मकांटा तक लगभग 2.4 किलोमीटर लंबी मॉडल रोड का निर्माण किया जाना है। इससे शहरवासियों को जाम से मुक्ति मिलेगी। इसके निर्माण से पहले मार्ग में आने वाले सभी स्थायी और अस्थायी अवरोधों को हटाना प्रशासन की प्राथमिकता है। नगर निगम ने साफ कर दिया है कि जनहित में किए जा रहे इस कार्य के लिए अब कोई अतिरिक्त समय या सूचना नहीं दी जाएगी।

20 फुट तक अतिक्रमण कर कराए पक्के निर्माण 
नगर निगम के सर्वे में सामने आया है कि कोहाड़ापीर से कुदेशिया पुल के बीच कई स्थानों पर लोगों ने 20 फुट तक अतिक्रमण कर पक्के निर्माण करा लिए हैं। इनमें सीढ़ियां, चबूतरे, दीवारें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल हैं। शनिवार को नगर निगम की टीम ने कोहाड़ापीर चौक से कुदेशिया मार्ग तक 55 भवनों पर लाल निशान लगाते हुए नोटिस चस्पा किए।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, यह अभियान रविवार को भी जारी रहेगा। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने बताया कि प्रभावित लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है। यदि नियत समय के भीतर कब्जा खुद नहीं हटाया तो नगर निगम बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त कर देगा। इस कार्रवाई में आने वाले खर्च की वसूली भी संबंधित पक्ष से की जाएगी। कानूनी कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी लगाया जाएगा।

स्थानीय लोगों ने लगाया गलत पैमाइश का आरोप 
स्थानीय निवासी राहुल कौशिक ने बताया कि नगर निगम गलत तरीके से पैमाइश कर रहा है। एक ओर पार्क की दीवार से सेंटर निकाला गया है, जबकि दूसरी तरफ पार्क के बीच से सेंटर लिया गया है, जो गलत है। मयंक ने कहा कि नगर निगम की टीम ने घर के बाहर लाल निशान लगा दिया है, जबकि बराबर में ही स्थित कई दुकानों को बचाया गया है। नगर आयुक्त से मिलकर पूरी बात रखी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें