आंवला। सेंटर सील करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम-संवाद
आंवला। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कस्बे के एक अवैध फिजियोथेरेपी सेंटर पर छापा मारकर उसे सील कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि सीएमओ के निर्देश पर मोहल्ला भुर्जी टोला स्थित मां गायत्री फिजियोथेरेपी एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर पर उनकी टीम ने कार्रवाई की है। वहां मौजूद संचालक कपिल देव शर्मा सेंटर के पंजीकरण संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए।
इस कारण सेंटर को सील कर दिया गया है। इस दौरान कई अवैध क्लीनिक संचालक शटर गिराकर भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि वअधिकारियों को कस्बे के एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से सेंटर संचालन की शिकायत मिली थी। संवाद