फतेहगंज पूर्वी। टिसुआ से आगे महेशपुरा रेलवे क्रासिंग के पास 50 वर्षीय ग्रामीण का शव मिला। इससे तीन ट्रेनें प्रभावित रहीं। बृहस्पतिवार सुबह 4.15 बजे टिसुआ से आगे महेशपुरा रेलवे क्राॅसिंग से आगे अप लाइन पर 50 वर्षीय ग्रामीण का शव पड़ा मिला। सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। शव के टुकड़े को ट्रैक से हटवाया। शव को हटवाने के बाद दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान शहीद एक्सप्रेस 14673 एक घंटे दस मिनट, लखनऊ चंडीगढ़ एक्सप्रेस 15011 एक घंटे पांच मिनट और हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस 13019 एक घंटे तक खड़ी रही। शव को ट्रैक से हटाने के बाद ही सुबह पांच बजकर 11 मिनट पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो पाया। मौके पर आई पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की, लेकिन नहीं हो पाई। संवाद