फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध पार्किंग निगल गई सड़कों की चौड़ाई

Sun, 12 Apr 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर में छोटे-बड़े 300 से अधिक निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, लेकिन ज्यादातर के पास पार्किंग नहीं है। इस कारण अस्पताल आने वाले मरीज व उनके तीमारदारों की गाड़ियां सड़क पर ही खड़ी रहती हैं। इन अस्पतालों की एंबुलेंस और चिकित्सकों की गाड़ियां भी सड़क पर ही पार्क होती हैं। इस कारण 40 फुट की सड़क सिमटकर 20-25 फुट की रह जाती है। नतीजा, दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को शहर की कुछ ऐसी ही सड़कों की पड़ताल की गई तो पता चला कि अस्पतालों के आगे बनी अवैध पार्किंग सड़कों की चौड़ाई को निगल गई हैं।
विज्ञापन




स्टेडियम रोड
स्टेडियम रोड पर इन दिनों सीएम ग्रिड योजना का काम चल रहा है। इस वजह से वहां पहले से ही जाम की स्थिति रहती है। इस सड़क पर 25 से अधिक छोटे-बड़े अस्पताल हैं। इसमें कई ट्राॅमा सेंटर भी हैं। अस्पतालों के पास खुद की पार्किंग नहीं है। अस्पताल में आने वाले लोग सड़क पर ही वाहन खड़े कर अंदर चले जाते हैं। इस कारण दिनभर जाम की समस्या बनी रहती है। कुछ अस्पतालों में पार्किंग की व्यवस्था होने के बावजूद शुल्क से बचने के लिए लोग सड़क पर ही वाहन खड़ा करते हैं। इसकी चिंता न तो पुलिस को है, न ही नगर निगम की।
30 फुट की सड़क रह गई 15 फुट
रामपुर गार्डन की हर गली में छोटे-छोटे अस्पताल हैं, लेकिन पार्किंग की सुविधा किसी के पास नहीं है। रात में 30 फुट चौड़ी दिखने वाली सड़क दिन में अतिक्रमण की वजह से सिमटकर महज 15 फुट ही रह जाती है। दोपहर के समय यहां पर रोज ही जाम की स्थिति बनी रहती है। दिनभर हूटर बजाती एंबुलेंस यहां से मरीजों को लेकर गुजरती हैं और कई बार जाम में भी फंस जाती हैं। अस्पतालों के बाहर सड़क पर ठेलों वालों ने भी कब्जा कर रखा है। इस वजह से दिनभर यहां पर जाम लगा रहता है।
विज्ञापन




सफेद पट्टी के आगे बना दिया स्टैंड

प्रेमनगर धर्मकांटा रोड पर भी कई अस्पताल हैं। यहां नगर निगम की ओर से सड़क पर लगाई गई सफेद पट्टी पार्किंग की आड़ में दब गई है। अस्पतालों में आने वाले वाहन पट्टी के बाहर तक सड़क को घेरकर खड़े होते हैं। इससे सड़क संकरी हो गई है और दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। पास में ही ट्रैफिक लाइट होने के चलते कई बार वाहनों की लंबी कतार अस्पताल तक पहुंच जाती है तो हालात और भी खराब हो जाते हैं। दिनभर जाम लगने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें