फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पार्क पर अवैध कब्जा, निगम ने चलाया बुलडोजर

Wed, 18 Feb 2026 01:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। मंगलवार को विभाग की टीम में सिटी सब्जी मंडी के पास पार्क की भूमि पर किए गए कब्जे को ध्वस्त कर दिया। बीते माह इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी।
विज्ञापन

राजस्व निरीक्षक सच्चिदानंद ने बताया कि नगर निगम के अभिलेखों में यह पर की भूमि पार्क की है, जिस पर लोगों ने अवैध रूप से पक्का निर्माण कर लिया था। निगम ने पहले भी इन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया था, लेकिन भूमि को खाली नहीं किया गया, इसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। मौके पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण हटाने का विरोध भी किया लेकिन प्रवर्तन दल ने उन्हें हटा दिया। अतिक्रमण करने वालों को निगम ने चेतावनी दी है कि किसी भी हाल में सरकारी भूमि पर कब्जा ना करें नहीं तो उनके खिलाफ ध्वस्तीकरण के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें