फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सड़कों पर अवैध कब्जे... थम रही वाहनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर की प्रमुख मार्गों पर अवैध कब्जे हो गए हैं। इस वजह से वाहनों की रफ्तार थम रही है। सेटेलाइट से पीलीभीत रोड पर कदम-कदम पर अवैध निर्माण और अस्थायी कब्जे हैं। वहीं, बरेली-नैनीताल स्टेट हाईवेे पर 500 से ज्यादा अवैध कब्जे हैं। इससे हादसे होने का भी खतरा रहता है, पर अफसर लगातार इसकी अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने 23 मार्च को सड़क किनारे रेता-बजरी का व्यापार करने वालों का माल जब्त कर जुर्माना वसूलने का निर्देश दिया था। जब्त माल का इस्तेमाल विकास कार्यों में करने की बात भी कही थी, पर यह कवायद धरातल पर नहीं उतर सकी। बुधवार को मौके की हकीकत देखी गई तो पीलीभीत रोड पर कहीं कार बाजार सजा मिला तो कहीं रेता-बजरी के ढेर लगे मिले।
शाहदाना रोड, जगतपुर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय, मिनी बाइपास, बदायूुं रोड पर भी अवैध तरीके से कब्जा करके रेता-बजरी, ईंटों का व्यापार किया जा रहा है। इसके खिलाफ कार्रवाई के नाम पर खानापूरी हो रही है। बरेली-नैनीताल स्टेट हाईवेे पर इज्जतनगर से करमपुर चौधरी तक सौ से अधिक स्थानों पर अतिक्रमण है। कई जगह तो दुकानें खोल ली गई हैं। इनके बाहर अवैध तरीके से पार्किंग होती है। शहर के प्रमुख मार्गों से 24 घंटे में 50 हजार से अधिक वाहन गुजरते हैं लेकिन सफर सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन



अफसर नहीं देते ध्यान

चौड़ी सड़क होने के बावजूद हादसे का खतरा है। फिर भी अवैध कब्जे नहीं हटाए जा रहे हैं। अफसर इस पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - विक्की मित्तल, कुतुबखाना
बदायूं, पीलीभीत और सीबीगंज की ओर जाने वाली सड़कें अतिक्रमण की वजह से संकरी हो गई हैं। अतिक्रमण हटवाया ही नहीं जा रहा। - विद्यासागर, हार्टमैन
छह महीने से अभियान नहीं, सिर्फ अनाउंसमेंट
नैनीताल स्टेट हाईवे पर छह महीने से कोई अभियान नहीं चला। टोल का संचालन कर रही कंपनी की ओर से सिर्फ अनाउंसमेंट ही कराया जाता है। कंपनी के स्थानीय प्रबंधक विवेक गुप्ता ने बताया कि उनको जुर्माना करने का कोई अधिकार नहीं है। अतिक्रमण पुलिस को साथ लेकर ही हटाया जा सकता है। इसके लिए पत्र लिखेंगे। ब्यूरो

सेटेलाइट से पीलीभीत रोड लोक निर्माण विभाग के अधीन है। अन्य मार्गों पर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत काफी कार्रवाई हुई है। जिन स्थानों पर अतिक्रमण करके रेता-बजरी बेची जा रही है, नगर निगम की टीम वहां जाकर कार्रवाई करेगी। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें