फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जगह-जगह अवैध डलावघर, गलियों में कूड़ा डंप कर रही एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्मार्ट सिटी में कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था नहीं। जिस एजेंसी को कूड़ा उठान की जिम्मेदारी दी गई है, उसके वाहन गलियों में कचरा डंप कर रहे हैं। जगह-जगह बने अवैध डलावघर शहर की सूरत बिगाड़ रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनाए गए फुटपाथ भी कचरे से कराह रहे हैं। नगर निगम की गाड़ियां भी बिना ढके कचरे का परिवहन कर रही हैं। इससे कूड़ा सड़कों पर फैल रहा है। बदबू की वजह से शहरवासी परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन


एजेंसी के कर्मचारी डलावघर तक कूड़ा ले जाने से कतरा रहे हैं। सुभाषनगर थाने के निकट व बदायूं रोड पर बन रहे प्रवेश द्वार के पास ही अवैध डलावघर बन गया है। एजेंसी के कर्मचारी वहां कूड़ा डंप कर रहे हैं। कूड़ा सड़क तक फैला रहता है। नगर निगम का स्वास्थ्य विभाग इनको हटाने की जहमत नहीं उठा रहा।


खुले में कूड़े का परिवहन और सड़कों पर कूड़ा डंप करना गलत है। ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शहर की सड़कों की साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। - डॉ. भानु प्रकाश, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें