फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बन्नूवाल नगर में अवैध निर्माण सील, सैदपुर हॉकिंस में अवैध कॉलोनी ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को अवैध निर्माण और बिना स्वीकृति विकसित की जा रही कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई की। प्रवर्तन दल ने बन्नूवाल नगर में निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। सैदपुर हॉकिंस में करीब 3000 वर्ग मीटर में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त कराया गया।
विज्ञापन

बीडीए के अधिकारियों के अनुसार बन्नूवाल नगर में प्रभाकर मिश्रा की ओर से करीब 110 वर्ग मीटर में पूर्व निर्मित भूतल और प्रथम तल के भवन में से 30 वर्ग मीटर हिस्से में भूतल पर कॉलम खड़े कर निर्माण कराया जा रहा था। प्राधिकरण की स्वीकृति के बिना हो रहे इस निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर नियोजन एवं विकास अधिनियम के तहत सील कर दिया गया।
वहीं सैदपुर हॉकिंस में ललित गंगवार की ओर से बिना स्वीकृति करीब 3000 वर्ग मीटर भूमि पर भूखंडों का चिह्नांकन, सड़क और चहारदीवारी आदि बनाकर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रवर्तन टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध निर्माण ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष कार्याधिकारी अजीत कुमार सिंह, सहायक अभियंता विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। बीडीए वीसी सौम्या पांडेय ने बताया कि भवन या भूखंड खरीदने से पहले मानचित्र की स्वीकृति अवश्य जांच लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें