फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कागजों पर अमृत सरोवर पानी से लबालब, धरातल पर सूखे

Wed, 16 Sep 2026 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। भूजल स्तर सुधारने के लिए जिले की 255 ग्राम पंचायतों में बने अमृत सरोवरों में ज्यादातर देखरेख न होने से बदहाल हो चुके हैं। इनका पानी सूख चुका है। कई सरोवरों के बड़े हिस्से पर अतिक्रमण करके खेती की जा रही है। दूसरी ओर कागजों पर ज्यादातर को पानी से लबालब दर्शाया गया है।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में जिले की 255 ग्राम पंचायतों में करोड़ों रुपये से सरोवर विकसित किए गए थे। उस समय इन्हें गांवों के लिए स्थाई जलस्रोत के तौर पर तैयार करने का दावा किया गया। इसके बाद भी सरोवरों का रखरखाव नहीं हो सका। संवाद न्यूज एजेंसी ने मंगलवार को अमृत सरोवरों की पड़ताल की तो ज्यादातर बदहाल दिखे।


गंदगी से दूषित हुआ पानी
तहसील फरीदपुर की ग्राम पंचायत शिवपुरी में करीब तीन लाख रुपये की लागत से वर्ष 2021 में अमृत सरोवर बनाया गया था। देखरेख न होने से अब इसमें गंदगी व्याप्त है। दूषित होने की वजह से पशुपालक अपने पशुओं को इस सरोवर का पानी तक नहीं पिलाते।
विज्ञापन



नहीं हटाई जा रही जलकुंभी
रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत व्योधन बुजुर्ग में करीब सवा लाख रुपये की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर में अब जलकुंभी ही नजर आती है। किनारों पर झाड़ियां उगी हुई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण होने के बाद से इसकी देखरेख नहीं की जा रही है।

बारिश में ही रहता है पानी विकास खंड शेरगढ़ की ग्राम पंचायत कबरा किशनपुर में वर्ष 2023-24 में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। करीब नौ लाख रुपये की लागत से बनाए गए अमृत सरोवर में सिर्फ बरसात के दौरान ही पानी रहता है। सरोवर में चारों तरफ घास उगी हुई है।

वर्जन :
जिले की 255 ग्राम पंचायतों में पहले चरण में अमृत सरोवर का निर्माण कराया गया था। इनकी देखरेख की जिम्मेदारी संबंधित ग्राम पंचायत की है। स्थलीय निरीक्षण कराकर सुधार कराया जाएगा। - चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, पीडी डीआरडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें