फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बदायूं और पीलीभीत रोड पर अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर, बरातघर किया सील

Mon, 05 Jun 2023 07:14 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में अवैध कॉलोनियों पर फिर बीडीए का बुलडोजर चला है। सोमवार को बदायूं और पीलीभीत रोड पर अवैध कॉलोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। 
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी में चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की टीम ने सोमवार को बदायूं और पीलीभीत रोड पर अवैध कॉलोनियों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। बदायूं रोड पर बिना मानचित्र के चल रहे बरातघर को भी सील कर दिया। इस कार्रवाई से अवैध निर्माण कराने वालों में खलबली मच गई। 
विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि बदायूं रोड पर सत्यवती देवी द्वारा बीडीए की स्वीकृति बिना सत्यम बरातघर का संचालन किया जा रहा था। टीम ने मानचित्र मांगा तो वह नहीं दिखा सके। इस पर अभी सीज की कार्रवाई की गई है। 

यहां भी हुई कार्रवाई 

इसके अलावा बदायूं रोड पर सिटी इंक्लेब के पीछे दस बीघा जमीन पर विनीत रस्तोगी, रविंद्र कुमार, मुजफ्फर रईस बिना मानचित्र पास कराए कॉलोनी बसा रहे थे। इसी रोड पर मतलूब, गरूण शर्मा समेत ने पांच हजार वर्ग गज में, देवेंद्र साहू समेत अन्य द्वारा बदायूं रोड पर ही गौरी शंकर धाम नाम सें करीब दस बीघा क्षेत्रफल में अवैध निर्माण कराया जा रहा था। 
 

ARTO पर कार चढ़ाने की कोशिश: आरोपी आरिफ बोला- बहुत गाड़ियां सीज करते हो, आज तुम्हारा काम तमाम

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पीलीभीत बाईपास रोड स्थित अशोक बिहारी कॉलोनी तुलाशेरपुर में अतीक उर रहमान द्वारा 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक कमरे का निर्माण किया जा रहा था। इन सभी अवैध निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। चेतावनी दी गई है कि बिना मानचित्र पास कराए बिना निर्माण शुरू किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें