फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: आईके रेड ने एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी को हराकर ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पत्रकार क्रिकेटर्स क्लब की ओर से निशांत पटेल स्टेडियम में आयोजित शकुंतला देवी मेमोरियल टी-20 प्राइजमनी क्रिकेट लीग में बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मौके पर आईके रेड और एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी में खिताबी भिडंत हुई। इसमें आईके रेड ने एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी को 86 रनों से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर टॉस जीतकर आईके रेड ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। आईके रेड ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 193 रन का लक्ष्य रखा। आईके रेड की ओर से आर्यन चौधरी ने 46 गेंद में 81 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली l जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उत्तरी एसआरएमएस क्रिकेट अकादमी निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 106 रन ही बना सकी। आईके रेड की ओर से पर्व सिंह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 14 रन देकर तीन विकेट लिए और आईके रेड को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया।
पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी व प्राइजमनी देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण के दौरान पर्यावरण वन राज्य मंत्री डॉ. अरुण कुमार, आरएस रावत, आदित्य मूर्ति, प्रमोद गंगवार, उद्यमी अजय शुक्ला, डॉ. विनोद पागरानी, डॉ. विमल भारद्वाज आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें