इन पुलिसवालों से अहम जिम्मेदारी वापस ली जा सकती है या फिर इनके कार्यक्षेत्र में बदलाव किया जा सकता है। ऐसे पुलिस वालों के कारण विभाग की काफी किरकिरी हुई है। इसलिए दागियों को अहम जिम्मेदारी देने से अफसर भी बच रहे हैं। ट्रांसफर सूची में इसका असर देखने को मिल सकता है।
बरेली में ही घर बनाकर बसे कई पुलिसवाले, होंगे चिह्नित
जिले में कई पुलिसवाले ऐसे भी हैं जो लंबे समय से घर बनाकर जिले में रह रहे हैं और यहीं तैनात हैं। कागजों में उनका मूल जनपद दूसरा लिखा हुआ है। ऐसे पुलिस वाले अपने संबंधियों को लाभ पहुंचाते हैं जिसका असर कानून व्यवस्था पर पड़ता है। संबंधों के जरिये वसूली करने में भी ऐसे पुलिसकर्मी आगे रहते हैं।
इन दरोगाओं का दूसरे जिलों में हुआ ट्रांसफर
एएनटीएफ प्रभारी एसआई विकास यादव, अंकित कुमार, मोहम्मद सलीम, सुधीर कुमार और ओमकुमार को बरेली से पीलीभीत भेजा गया। अमित कुमार, दुष्यन्त गोस्वामी, अमित कुमार वासवान, अशोक कुमार, विक्रांत आर्य, सरिता, सतेंद्र कुमार, संजीव कुमार, कुमारी रजनी, परवीन कुमार, नितेश कुमार शर्मा और धर्मेंद्र देशवाल को शाहजहांपुर स्थानांतरित किया गया। दीपक कुमार, अजय कुमार, जयचंद, विनय कुमार, सन्नी चौधरी, कुमारी सरिता, राजकुमार सिंह, राहुल सिंह, प्रदीप कुमार, नवीन कुमार, प्रदीप कुमार, मेवाराम, अजय सिंह और महेश चंद्र को बदायूं भेजा गया है।