फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली पुलिस लाइंस में आईजी ने सिपाही को अंतिम सलामी दी

Fri, 19 Feb 2016 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौली में दो सिपाहियों पर कुल्हाड़ी और फावड़े से जानलेवा हमला करने वाले परिवार का कोई भी सदस्य अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। इस हमले में घायल सिपाहियों में से एक की तो बुधवार रात ही मौत हो गई थी। दूसरे सिपाही की भी हालत काफी नाजुक है और वह श्री राममूर्ति स्मारक मेडिकल कॉलेज (एसआरएमएस) में मौत से जूझ रहा है। उसे तीन डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। उधर, आईजी के निर्देश पर हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं जो उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

गढ़ौली में रहने वाला जगतपाल शाक्य बुधवार रात अपने घर पर तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। पड़ोसियों की शिकायत पर रिसौली पुलिस चौकी के सिपाही भीमसेन और शहीम खां डीजे बंद कराने पहुंचे तो जगतपाल, उसकी पत्नी और बेटियों ने उन पर कुल्हाड़ी और फावड़े से हमला कर दिया। दोनों सिपाहियों को बुरी तरह लहूलुहान करने के बाद उन्हें घर में ही पड़ा छोड़कर पूरा परिवार फरार हो गया था। घायल सिपाहियों को पहले बदायूं के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से बरेली रेफर किया गया,  शहीम की रात में ही मौत हो गई।
एसआरएमएस में भर्ती दूसरे सिपाही भीमसेन की हालत भी नाजुक है। सिर में गंभीर चोटें होने की वजह से डॉक्टर उसकी हालत खतरे से बाहर नहीं बता रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह एसआरएमएस पहुंचे अफसरों ने मृतक सिपाही शहीम के परिवार वालों को ढांढस बंधाया। उन्होंने घायल भीमसेन के इलाज के संबंध में भी अस्पताल के प्रबंधतंत्र से बात की। डीआईजी आशुतोष कु मार ने घटना स्थल का मुआयना करके एसएसपी बदायूं को जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कराने के आदेश दिए। आईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बदायूं के एसपी देहात, क्राइम ब्रांच और बिल्सी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में तीन टीमें बनाई हैं जो आरोपी जगतपाल शाक्य और उसके परिवार की तलाश में जुटी हुई हैं। जगतपाल के रिश्तेदारों के यहां दबिश दी जा रही है। मृतक सिपाही शहीम मूल रूप से लखीमपुर के पसगवां थाना क्षेत्र के गांव मकसूदपुर के रहने वाले थे। उनका परिवार शाहजहांपुर में रहता है। बृहस्पतिवार शाम शाहजहांपुर में ही उनकी अंत्येष्टि की गई। इससे पहले सुबह बरेली पुलिस लाइंस में उन्हें उच्चाधिकारियों ने अंतिम सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें