फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: 50 हजार से अधिक नकदी लेकर चले तो देना होगा हिसाब, उड़नदस्ता करेगा चेकिंग

Mon, 18 Mar 2024 05:43 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन वितरण के मामलों की शिकायतें आती हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) की टीम बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं जिले में लोकसभा चुनाव में 54 टीमें निगरानी के लिए लगाई गईं हैं, जो रुपये लाने ले जाने की भी चेकिंग करेंगी। 50 हजार या इससे अधिक नकदी लेकर चल रहे हैं तो आपको यह बताना होगा कि यह राशि कहां से मिली। बैंक से निकाली है या फिर किसने दी। इसके दस्तावेज न दिखाने पर टीम आदर्श आचार संहिता के प्रावधानों के तहत नकदी जब्त कर लेगी।
विज्ञापन


चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन वितरण के मामलों की शिकायतें आती हैं। ऐसे में चुनाव आयोग ने उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वाड) की टीम बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत जिले में प्रत्येक विधानसभा में नौ-नौ टीम बनाई गई। जो अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में जांच कर रहे हैं। यह सभी टीमें आदर्श आचार संहिता लागू होते हुए सक्रिय हो गई है।

Bareilly News: पश्चिम बंगाल से अजमेर तक दबिश, नहीं मिले मौलाना तौकीर; पुलिस ने घर पर चस्पा किया वारंट

उड़नदस्ते को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई भी व्यक्ति जो 50 हजार रुपये से अधिक नकदी लेकर अपने साथ जा रहा हो, तो टीम उसे तत्काल रोकें और पूछताछ कर यह पता लगाएं कि यह राशि वह कहां से लेकर आ रहे हैं। अगर यह राशि 10 लाख रुपये से अधिक हो तो आयकर विभाग इसकी जांच करेगा। अभिलेख पूर्ण नहीं होने पर धनराशि जब्त कर ली जाएगी।

एडीएम प्रशासन रेनू सिंह ने बताया कि अगर किसी के पास पासबुक है। उसमें रुपये बैंक से निकालने का डाटा फीड है, तो उसे परेशान नहीं किया जाएगा। रुपये से जुड़ी रसीद व अन्य जरूरी अभिलेख होना चाहिए। रुपये कहां से मिला और कहां जा रहा है। इसका प्रपत्र भी होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें