फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निम्न वायुदाब हुआ तो आज से होगी अच्छी बारिश

विज्ञापन
बारिश में छाता लेकर जाते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

शनिवार शाम हुई हल्की बारिश से बढ़ गई उमस

बरेली। मौसम विभाग लगातार अच्छी बारिश की उम्मीद जता रहा है, लेकिन स्थिति इसके उलट है। हफ्ते भर से अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है, लेकिन खंडवर्षा और बूंदाबांदी ही हो रही है। शनिवार शाम भी घने बादल छाए, लेकिन 10 मिनट मामूली बारिश हुई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि यदि निम्न वायुदाब बना तो रविवार से अच्छी बारिश हो सकती है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक, उच्च वायुदाब हावी रहने से बारिश के लिए अनुकूल माहौल नहीं बन पा रहा है। इसलिए बादलों का जमावड़ा होने के बावजूद बारिश नहीं हो रही। अगले तीन दिन तक तेज बारिश होने की उम्मीद है। अगर अनुकूल माहौल बना तो शहरवासियों को खासी राहत मिलने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.9 डिग्री और न्यूनतम 27.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। नमी 82 फीसदी रही। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें