फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता नहीं जागी तो गुलाम होने से नहीं बचेगा देश: ऐरन

विज्ञापन
फतेहगंज पश्चिमी में कांग्रेस की सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी में जिला कांग्रेस कमेटी की सभा

बरेली। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से फतेहगंज पश्चिमी और ग्राम अग्रास में बूथ कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान हुई सभा में पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि अगर देश की जनता जागरूक नहीं होगी तो देश को विदेशी ताकतों का गुलाम होने से कोई नहीं रोक पाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जिस तरह से देश के सरकारी और अर्ध सरकारी उपक्रमों को बेच रही है, उससे एक दिन ऐसा आएगा कि देश में कोई भी सरकारी और अर्ध सरकारी उपक्रम नहीं बचेगा। ऐसे में ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा मिलेगा। जनता की आवाज को दबाना आसान हो जाएगा। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश को चंद उद्योगपतियों के यहां गिरवी रख दिया है। ये उद्योगपति ही देश को विदेशी ताकतों के हाथों बेच रहे हैं। सभा को पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह गंगवार, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पांडेय, प्रवक्ता राज शर्मा, महासचिव जिया उर रहमान, चेयरमैन इलियास अंसारी, वसीम अकरम, जुनेद हसन, मुदित प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें