फतेहगंज पश्चिमी के उपभोक्ता रहे आगे
ओटीएस योजना में 26 उपखंड में से फतेहगंज पश्चिमी उपखंड बरेली जोन में अव्वल रहा। इस उपखंड में 8906 उपभोक्ताओं ने 11.23 करोड़ रुपये जमा किए। उपखंड अधिकारी अखिलेश यादव ने बताया कि इतनी धनराशि किसी अन्य उपखंड में नहीं वसूली गई।