जिले में किस कदर झोलाछाप डॉक्टराें का जाल फैला है यह सीएमओ टीम के छापे में सामने आ रहा है। शनिवार को शीशगढ़ ब्लाक में छापा मारा गया। इस दौरान कई जगह बिना पंजीकरण के क्लीनिक चलते मिले। जाफरपुर में बिना लाइसेंस के मेडिकल स्टोर चल रहा था। इसमें भी मरीज देखे जा रहे थे। टीम ने रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी गई है। इन पर मुकदमा दर्ज होगा। जाफरपुर गांव में नदीम नाम का व्यक्ति मेडिकल स्टोर चलाता मिला। इसके पास न तो डिग्री मिली और न ही कोई लाइसेंस। यहां मरीजाें का इलाज भी किया जा रहा था। आनंदपुर गांव में डॉ. धर्मेंद्र सिंह का पंजीकरण नहीं था। इनके पुत्र प्रमेंद्र सिंह मरीज देखते मिले। जबकि इनके पास भी कोई डिग्री नहीं थी। दुनका में आरके पैथोलजी में वर्ष 2008 से नवीनीकरण नहीं कराया गया। राजेश कुमार गुप्ता डीएलएलटी यहां मिले। उन्होंने बताया कि डॉ. सुनील अग्रवाल सप्ताह में एक बार आते हैं और उनकी अनुपस्थिति में वह ही रिपोर्ट देते हैं। गांव नगरिया में डॉ. समीर कुमार बंगाली टीम देखकर भाग खड़े हुए। डॉ. डीपी सिंह, मो. शाहरान अली, विजेंद्र कुमार शामिल रहे।
यहां हुई छापामारी
डॉ. धर्मेंद्र सिंह, ग्राम आनंदपुर
आरके पैथोलॉजी, दुनका
डॉ. भगवत शरण शर्मा, शीरगढ़
डॉ. मो. जाफर, शीशगढ़
डॉ. दीपक कुमार, शीशगढ़
दीपक बंगाली, जाफरपुर
नदीम, जाफरपुर
सुरेश, आनंदपुर
सोमपाल, सिमरावा गांव
डॉ. समीर कुमार, नगरिया शेरगढ़