वितरण के समय में भी किया गया है बदलाव
शासन ने राशन वितरण के साथ-साथ समय में भी परिवर्तन कर दिया है। इसके तहत अब राशन की दुकान सुबह छह बजे खोलनी होगी और राशन का वितरण रात नौ बजे तक करना होगा। ताकि सभी लोगों को आराम से राशन मिल सके। इससे गरीब-तबके के मजदूरी करने वाले लोगों को राहत मिल सकेगी।
डीएसओ रमन मिश्रा ने बताया कि राशन वितरण इस बार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर होगा। हालांकि राशन सभी को दिया जाना है, लेकिन पहले आने वाले को बाजारा भी दिया जाएगा। इसकी एवज में उनको एक किलो चावल कर दिया जाएगा, जबकि दुकानों को खोलने और बंद करने के समय में भी परिवर्तन किया गया है।