फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माता-पिता का मिले साथ तो बेटियों पर बरसेंगे पदक : पूनम फोगाट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। माता-पिता का साथ मिले तो बेटियां खेल के साथ ही हर क्षेत्र में बेहतर करने को आतुर हैं। दंगल फिल्म में अभिनय कर चुकीं हरियाणा की स्टेट चैैंपियन पहलवान पूनम फोगाट ने ये बातें कहीं। वह रविवार को बाबा वनखंडीनाथ मंदिर में हो रहे दंगल में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची थीं। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर लोगों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बहुत से अखाड़ों की स्थिति खराब है। पहलवानों को जीवनयापन के लिए अन्य कामों पर निर्भर रहना पड़ता है। उन्होंने मंदिर के अखाड़े में दांव भी आजमाए।
विज्ञापन

पूनम फोगाट ने कहा कि बेटियों को खेलों में आगे आना चाहिए। पहलवानी शुरू करने के लिए पहले ब्लॉक स्तर, फिर जिला स्तर व बाद में राज्य स्तर पर खेलने की तैयारी करें। दंगल फिल्म में रोल को लेकर उन्होंने कहा कि आमिर खान के अनुरोध पर उन्होंने पहलवान की भूमिका को स्वीकार किया था। हरियाणा सरकार खेलों में लड़कियों को निरंतर बढ़ावा दे रही है। यूपी में भी इसी तर्ज पर खिलाड़ियों को सुविधाएं मिलनी चाहिए। त्याग व कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है। बड़ी प्रतियोगिताओं के दौरान मानसिक तनाव कम करने के लिए वह मेडिटेशन करती हैं।
अयोध्या से आए दंगल प्रभारी बाबा अजीत पहलवान ने बताया कि रविवार को महिला पहलवानों के बीच कुश्ती हुई। इन मुकाबलों को देखने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। दंगल गर्ल पूनम फोगाट का मुकाबला मेरठ की अंशु मलिक से हुआ, जो बराबरी पर छूटा। दिल्ली के पहलवान आसिफ का मुकाबला हरियाणा के भीम पहलवान से हुआ। यह मुकाबला भी बराबरी पर छूटा। कुल 35 मुकाबले हुए। सभी बराबरी पर ही छूटे। इस दौरान मेला संयोजक गिरधारी लाल साहू (पप्पू), संरक्षक धर्मेंद्र राठौर रिंकू, अध्यक्ष सुरेश चंद्र राठौर, संरक्षक हरिओम राठौर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें