फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन माफिया की नजर पड़ी तो बेनीपुर में खेतों के साथ सड़क भी हुई बर्बाद

विज्ञापन
नकटिया नदी में अवैध दीवार को तोड़ती राजस्व की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

नकटिया से सटे गांव के लोगों में भारी गुस्सा, प्रशासन बेखबर
विज्ञापन

जेसीबी लगाकर काफी दिनों से लगातार किया जा रहा है खनन

बरेली। बिथरी के पास बेनीपुर गांव में मिट्टी का खनन हो रहा है। जेसीबी की मदद से हो रहे खनन से जहां दिनभर धूल उड़ती रहती है, वहीं गांव की मेन सड़क पर जबदस्त कीचड़ हो जाने से हादसों का खतरा बना हुआ है। राजस्व विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर-बेनीपुर रोड पर काफी समय से मिट्टी का खनन चल रहा है। जेसीबी के जरिये खेतों से मिट्टी की खुदाई हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिट्टी खनन से सड़क बर्बाद हो रही है। साथ ही दिनभर इतनी धूल उड़ती है कि लोगों को सांस लेने तक में तकलीफ हो रही है। रोड पर मिट्टी और कीचड़ होने से अक्सर बाइक सवार रपटकर गिर जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी की जबरदस्त खुदाई से आसपास के खेतों पर भी दुष्प्रभाव पड़ रहा है। तहसीलदार (सदर) आशुतोष गुप्ता का कहना है कि लेखपालों को मौके पर भेजकर जांच कराएंगे। नियमानुसार ही खनन होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें