फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव ने जुलाई में बीएड प्रवेश परीक्षा कराने के दिए निर्देश

विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
विज्ञापन

25 जून तक रुहेलखंड विवि शासन को भेजेगा परीक्षा केंद्रों की सूची

बरेली। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराने की तैयारी है। किसी भी रविवार को परीक्षा कराई जा सकती है। मुख्य सचिव उच्च शिक्षा राजेंद्र तिवारी ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय को पत्र भेजकर प्रवेश परीक्षा जुलाई में कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस बार बीएड प्रवेश परीक्षा सभी जिलों में कराई जाएगी। विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालयों की वार्षिक तथा सेमेस्टर परीक्षाएं 30 जून के बाद कराने का निर्देश दिए गए हैं। बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन विश्वविद्यालय अपनी कोई परीक्षाएं आयोजित नहीं करेंगे। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सैनिटाइजेशन की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा रविवार के दिन ही होगी। इस बाबत मुख्य सचिव (उच्च शिक्षा) की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि प्रवेश द्वार पर ही सभी छात्रों के हाथ सैनिटाइज कराए जाएं। परीक्षा केंद्रों पर शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और छात्रों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाए। सभी को फेस शील्ड या मास्क लगाना अनिवार्य होगा। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाए। छात्रों का आवागमन कम करने और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए हर जिले में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। रजिस्ट्रार सुनीता पांडेय ने बताया कि 12 केंद्र बनाए जाने हैं। इनकी सूची 25 जून तक शासन को भेज देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें