इतने वाहनों पर लगी एचएसआरपी
जिले में 9,03,814 वाहन पंजीकृत हैं। इनमें अब तक 5,23,854 वाहनों स्वामियों ने ही वाहनों पर एचएसआरपी लगवाई है। अब भी जिले में 3,79,960 वाहन बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे हैं। आंकड़ों की मानें तो बिना एचएसआरपी के दौड़ रहे वाहनों में 80 फीसदी दुपहिया वाहन हैं। कई बार समयसीमा बढ़ाए जाने के बाद भी वाहन स्वामियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया।
ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
दोपहिया वाहन पर एचएसआरपी लगवाने के लिए 500 और चार पहिया वाहन के लिए 1200 रुपये निर्धारित हैं। एचएसआरपी के लिए वाहन स्वामी
http://www.siam.in पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करके वाहन स्वामी प्लेट नजदीकी वाहन शोरूम और वर्कशॉप पर डिलीवर करा सकते हैं।
अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर कार्रवाई
व्यावसायिक वाहनों पर एचएसआरपी लगवाने की समयसीमा खत्म होने के बाद परिवहन विभाग ने अब ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। अब तक 597 व्यावसायिक वाहनों पर जुर्माना लगाया जा चुका है। 30 जून के बाद व्यापक स्तर पर अभियान शुरू होगा।
एआरटीओ प्रशासन मनोज कुमार ने बताया कि सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य है। 30 जून तक एचएसआरपी न लगवाने वाले वाहन स्वामियों से पांच हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा। जिले में अब भी 3.97 लाख वाहन स्वामियों ने एचएसआरपी नहीं लगवाई है।