फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जागरूकता अभियान : बुखार हो तो फौरन कराएं जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। डेंगू समेत अन्य संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सोमवार को ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें सोक पिट का निर्माण कराने, शौचालय एवं सामुदायिक शौचालय का प्रयोग करने, गीले, सूखे कूड़े को अलग-अलग करने, बुखार के संदिग्ध मरीज की जांच कराने आदि के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

संचारी रोग की रोकथाम लिए 159 नोडल अधिकारी और 1145 सफाईकर्मी नियुक्त किए गए हैं। सोमवार तक 231 पंचायतों में फॉगिंग की गई है। तीन हजार सोकपिट और 150 कंपोस्ट पिट बनाए गए हैं। सोमवार को बरेली कॉलेज से रामपुर गार्डन होते हुए सात वार्डों में विशेष सफाई अभियान, 11 वार्डों में फॉगिंग और एंटी लार्वा अभियान चलाया गया। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने सोमवार को सुभाष नगर का निरीक्षण किया। शांति विहार, बदायूं रोड मुख्य मार्ग, संतोषी माता मंदिर, नेकपुर, जनकपुरी, मॉडल टाउन वार्ड-8, गांधी उद्यान से आईवीआरआई का निरीक्षण किया और व्यवस्था संतोषजनक रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें