बरेली। जनगणना के प्रथम चरण में 22 मई से 20 जून तक भवन गणना कराई जाएगी। इसमें ग्रामीण क्षेत्रों में जहां समय से भवन गणना हो जाएगी तो नगर निगम क्षेत्र देरी का शिकार होगा। वजह कि यहां पर ड्यूटी काटने पर दूसरे कर्मचारी का आईडी पासवर्ड नहीं जारी किया जा रहा है। जिससे फील्ड में जाने पर पोर्टल नहीं खुल रहे हैं।
जिले में भवन गणना के लिए 10 हजार प्रगणकों व 1250 सुपरवाइजरों को लगाया गया है। अब तक जिले में करीब 1.50 लाख भवनों की गणना हो चुकी है। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां प्रगणक ठीक ढंग से ड्यूटी कर रहे हैं तो नगर निगम में ड्यूटी कटवाने के चक्कर में हैं। नगर निगम में करीब तीन हजार प्रगणकों की ड्यूटी लगी है। इनकी जगहों पर जो दूसरे कर्मचारी लगाए तो जा रहे हैं, लेकिन प्रशिक्षण नहीं कराए थे। कुछ ऐसी महिलाओं की ड्यूटी लगा दी गई जो केवल फोन से बात कर पाती है तो वह एचएलओ एप पर भवन की गणना कैसे कर सकेंगी। जिससे इनका सोमवार से संजय कम्युनिटी हॉल में प्रशिक्षण कराया जा रहा है। शहरी क्षेत्रों में सरकारी विद्यालयों की संख्या कम और भवनों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को भी लगा दिया गया है। जब चार्ज अधिकारी की तरफ से ड्यूटी बांटने का काम किया गया तो जिन लोगों का नाम काटा गया, उनकी जगह पर दूसरे का नाम जोड़ दिया गया। अब जो प्रगणक फील्ड में जा रहे हैं तो उनके पास आईडी व पासवर्ड नहीं होता। जिससे उनका एचएलओ एप नहीं चल पा रहा है। नगर निगम में बने कंट्रोल रूम में तकनीकी सहायकों की संख्या कम होने से समस्या बढ़ रही है। अगर इनकी संख्या बढ़ा दी जाए तो काम में आसानी हो जाएगी।
.............
वर्जन ...
प्रगणकों से जुड़ी समस्याओं को दूर कराया जा रहा है। जिनकी ड्यूटी हटाकर दूसरे को लगाया गया है उनका प्रशिक्षण कराया जा रहा है। इसको सुचारू होने में दो से तीन दिन का समय लग जाएगा। - संजीव कुमार मौर्य, नगर आयुक्त, नगर निगम