फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरों के सरगना के पास मिला टीवी चैनल का आईकार्ड

विज्ञापन
किला क्षेत्र में पकड़े गए वाहन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

किला पुलिस ने तीन वाहन चोरों को पकड़ा, पांच बाइक बरामद

बरेली। किला चौकी पुलिस ने तीन वाहन चोर पकड़कर पांच बाइक बरामद की हैं। मुख्य आरोपी के पास एक टीवी चैनल के रिपोर्टर का फर्जी आई कार्ड भी मिला। पुलिस चेकिंग से बचने के लिए वह इस आई कार्ड का इस्तेमाल करता था।
विज्ञापन

सीओ टू साद मियां खां ने थाने में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस ने रामपुर रोड पर छोटी करबला के पास चेकिंग के दौरान इज्जतनगर के परतापुर चौधरी निवासी मोहसिन, सहसा फतेहगंज पश्चिमी के मूल निवासी और फिलहाल समाधि गौंटिया में रह रहे धर्मेंद्र सिंह उर्फ सेठ और बिधौलिया सीबीगंज निवासी विसारत को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चार बाइक और एक स्कूटी मिली। तीनों के खिलाफ पहले से थाना प्रेमनगर में आर्म्स एक्ट और वाहन चोरी के मामले दर्ज हैं। स्कूटी चोरी का मामला थाना बारादरी में दर्ज है।
पुलिस के मुताबिक मोहसिन के पास एक टीवी चैनल का आई कार्ड भी मिला। मोहसिन और विसारत वाहन चोरी करते थे। धर्मेंद्र उनकी नंबर प्लेट बदलकर और फर्जी कागजात तैयार करके बेच देता था। डेढ़ साल से ये लोग जेल में थे। लॉकडाउन में जमानत पर छूटने के बाद फिर वाहन चोरी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें