फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवरः एक-दो दिन में बन जाएगा पुल का नक्शा गाजियाबाद की एजेंसी को मिली जिम्मेदारी

विज्ञापन
अतिक्रमण हटवाते मेयर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

1600 मीटर होगी फ्लाईओवर की लंबाई, लाइन शिफ्टिंग का सर्वे भी हुआ पूरा

बरेली। कुतुबखाना फ्लाईओवर को लेकर व्यापारियों का विरोध जारी है, वहीं सेतु निगम ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सर्वे का काम पूरा होने के बाद गाजियाबाद की एजेंसी पुल का नक्शा बनाने का सौंपा गया है। सेतु निगम अधिकारियों के मुताबिक एक-दो दिन में पुल का नक्शा तैयार होकर मिल जाएगा। इसके बाद बिजली लाइन, पानी लाइन और सीवर लाइन को शिफ्ट करने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन

कुतुबखाना फ्लाईओवर के विरोध बीच ही सेतु निगम ने आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब सौ करोड़ की लागत से बनने वाले फ्लाईओवर का मानचित्र गाजियाबाद में तैयार कराया जा रहा है। कम जगह होने के चलते पुल निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल होगा और इस फ्लाईओवर के पिलर भी चौपुला पुल से मिलते-जुलते रहेंगे। कोतवाली से शुरू होने वाले इस पुल को जिला अस्पताल, कुतुबखाना चौराहे से सीधे कोहाड़ापीर से आगे नैनीताल रोड की तरफ उतारा जाएगा। फ्लाईओवर निर्माण मेें बाधा बन रहे मकान और दुकानों के छज्जे भी सेतु निगम को तोड़ने होंगे। वहीं, लाइन शिफ्टिंग और अतिक्रमण हटाने के लिए सेतु निगम ने नगर निगम, पीडब्ल्यूडी और बिजली विभाग से मदद मांगी है, जिसके लिए संयुक्त सर्वे पूरा किया जा चुका है।

कुतुबखाना फ्लाईओवर के लिए संयुक्त सर्वे पूरा हो चुका है। फ्लाईओवर का मानचित्र भी तैयार होकर एक-दो दिन में मिलने की उम्मीद है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।- वीके, डीपीएम, सेतु निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें