आईएएस अनामिका सिंह बरेली मंडल की नई मंडलायुक्त होंगी। वह फतेहपुर की रहने वाली हैं। इससे पहले वह बरेली में सीडीओ के पद पर भी कार्यरत रही हैं। मंडलायुक्त आईएएस सौम्या अग्रवाल का तबादला इसी पद पर प्रयागराज मंडल के लिए किया गया है।
विज्ञापन
2004 बैच की आईएएस अनामिका सिंह वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग में सचिव पद पर कार्यरत रहीं हैं। अपने प्रशासनिक करियर में उन्होंने अलग-अलग विभागों में महत्वपूर्ण कार्य किया है।
मार्च 2023 से बरेली की मंडलायुक्त थीं सौम्या अग्रवाल
बरेली में तैनात सौम्या अग्रवाल ने दो मार्च 2023 को बरेली मंडल की मंडलायुक्त के रुप में कार्यभार संभाला था। अपने कार्यकाल में उन्होंने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और अन्य कामों को प्राथमिकता दी। मंगलवार को सौम्या अग्रवाल का तबादला कर दिया गया।