फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं बेगुनाह हूं, मंत्री के चमचों ने फंसा दिया’

Tue, 10 Oct 2017 01:35 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह की सभा में तमंचा लेकर घुसने वाला नन्हे यादव खुद को बेगुनाह बता रहा है। उसका कहना है कि वह खुद मंत्री का समर्थक है। चुनाव में उसने गांव वालों के विरोध के बावजूद उनकी सभा कराई थी। मंत्री ने चमचों के बहकावे में आकर उसकी एक न सुनी और जानलेवा हमला करने के आरोप में जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार को थाना सिरौली के सुनरासी गांव के नन्हे यादव को पुलिस ने सिंचाई मंत्री पर हमला करने के आरोप में जेल भेज दिया। नन्हे का कहना था कि लीलौर गांव के दो चमचों ने उसके खिलाफ साजिश करके मंत्री भड़काया था। इन दोनों ने ही सभा में तमंचा लहराने का झूठा आरोप लगाते हुए शोर मचाया। दरअसल, ये दोनों दो साल से उससे चिढ़े हुए हैं। उसकी ट्रैक्टर-ट्राली से इनकी बाइक दब गई थी तो वे 1500 रुपये मांग रहे थे, लेकिन समझौता होने के बाद उसने रुपये देने से मना कर दिया था। तब से ही दोनों चमचे उससे रंजिश रखतेे हैं।
बकौल नन्हे, सभा में भीड़ कम होने की बात कहने पर मंत्री का एक चमचा भड़क गया था। कहने लगा था कि भीड़ हो या न हो, लेकिन अब यादवोें का जमाना गया। संभल कर रहना वरना..। इस पर नन्हे ने उसे जवाब दे दिया। कहा, हमें घोलकर थोड़े ही पी जाओगे। बस इसी बात पर इन दोनों ने तमंचा लहराने का शोर मचा दिया। उसे मंत्री के चमचोें के साथ बीस लड़कों ने दौड़ा लिया था। वह किसी तरह मौके से जान बचाकर भागा था। 
विज्ञापन


मंत्री के भाई की तहरीर पर बढ़ी धारा 307
नन्हे यादव के खिलाफ पहले लीलौर गांव के नीरज सिंह ने तहरीर दी थी। इसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। बाद में सिंचाई मंत्री के भाई मान सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। इसे विवेचना में शामिल करने के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने के आरोप की धारा 307 बढ़ा दी। इसी आधार पर पुलिस ने नन्हे को जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें