फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से बंद पड़ी हाई मास्क और स्ट्रीट लाइटें

Tue, 10 Oct 2017 01:33 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
धनतेरस और दिवाली का त्योहार करीब आ चुका है। लोग रात को देर तक खरीदारी के लिए बाजारों में निकल रहे हैं मगर शहर के सबसे महंगे इलाके डीडीपुरम में तीन साल से हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइट तक कई सालों से बंद पड़ी हैं। शहर की 40 फीसदी से ज्यादा आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है। प्रमुख सड़कों पर अंधेरे में वाहन गुजरने से हर समय दुघर्टना का खतरा है। रात के अंधेरे में इन मार्गों से गुजरने में चोरी, लूट समेत अन्य आपराधिक वारदातों का खतरा भी है। प्रस्तुत है शहर की पाश कालोनी और मुख्य मार्गों पर हाई मास्ट और स्ट्रीट लाइटों के हाल पर अमर उजाला की लाइव रिपोर्ट।
विज्ञापन


फोटो--   
बीडीए उपाध्यक्ष का घर भी अंधेरे में 
डीडीपुरम (रात9 से 9.15 बजे) पेट्रोल पंप के सामने हाई मास्ट बंद थी। ठीक सामने बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय का आवास भी अंधेरे में था। पेट्रोल पंप से डीडीपुरम चौराहा तक डिवाइडर पर लगी अधिकांश स्ट्रीट लाइटें भी बंद थीं। पेट्रोल पंप से 20 कदम आगे अमृतसर आई हास्पिटल के बगल में लगी हाई मास्ट भी बंद पड़ी थी। बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम गार्ड डालचंद्र ने बताया कि यह हाई मास्ट 2014 से बंद है। 

फोटो--
एकतानगर चौराहा (रात 9.20 से 9.30 बजे) डीडीपुरम से निकलते ही एकता नगर चौराहा भी अंधेरा पड़ा था। इस रोड पर एक स्ट्रीट लाइट जल रही थी। बाकी एक दर्जन से ज्यादा स्ट्रीट लाइटें खराब थीं। केके अस्पताल तिराहा तक डिवाइडर की पांच स्ट्रीट लाइटें कभी बुझ रहीं थीं तो कभी जल रही थीं। डेलापीर चौराहा भी अंधेरे में था। 
विज्ञापन

फोटो-
आईवीआरआई रोड (9.40 से 10 बजे) आईवीआरआई रोड के डिवाइडर पर डेलापीर चौराहा शुरू होते ही सब लाइटें बंद मिलीं। इज्जतनगर थाने तक रोड पर अंधेरा था। इससे आगे नैनीताल रोड पर हाल ही में रोड के डिवाइडर पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें करमपुर चौधरी तक बंद थीं। लगभग चार किलोमीटर लंबे एरिया में अंधेरा छाया था। यहां कभी भी कोई आपराधिक वारदात हो सकती है। 
फोटो--
स्टेडियम  रोड (10.15 से 10.30) डेलापीर चौराहा से वापस होते ही संजय नगर, मॉडल टाउन स्टेडियम से ईंट पजाया चौराहे तक रोड के बीच में अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। कुछ स्ट्रीट लाइटें कभी बुझती थीं तो कभी जलती दिख रही थीं। 
 फोटो--
सुरेश शर्मा नगर (10.40 से 11 बजे) पीलीभीत बाईपास रोड पर मेडिसिटी अस्पताल से आगे बढ़ते ही दर्जनों स्ट्रीट लाइटें बंद थीं। सुरेश शर्मा नगर के सामने रोड पर अंधेरा है। यहां आए दिन अंधेरे का फायदा उठाकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे जाते हैं। 
 फोटो-
सत्ता गई तो स्ट्रीट लाइट भी बंद 
अखिलेश सरकार में पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव के घर जाने वाली गली में स्ट्रीट लाइट और हाई मास्ट जलती थी। इससे पूरी गली रौशन रहती थी। सत्ता गई तो नगर निगम ने इधर ध्यान देना कम कर दिया। अब यहां स्ट्रीट लाइट नहीं जल रही। गली में अंधेरा पड़ा है। 
  
बाक्स--
यहां जलती मिली लाइटें
हालांकि इस दौरान सिविल लाइंस, रामपुर गार्डन, कुतुबखाना रोड, केके अस्पताल रोड, प्रेमनगर चौराहा, चौकी चौराहा, चौपुला से किला रोड, सेटेलाइट समेत अन्य इलाकों में 80 फीसदी स्ट्रीट लाइट जलती मिलीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें